धर्म की होती है सदैव विजय, अधर्म और अहंकार का होता है नाश — उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन


श्रीरामलीला व दशहरा उत्सव का हुआ भव्य समापन, रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
कोरबा, 02 अक्टूबर 2025।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीरामलीला एवं दशहरा उत्सव का समापन विजयादशमी के पावन अवसर पर धर्म, संस्कृति और आस्था के भव्य संगम के बीच हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भगवान श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना कर रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न कराया तथा धर्म की विजय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।


मंच से उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा —
“प्रभु श्रीराम की कथा हमें यह प्रेरणा देती है कि अधर्म और अहंकार चाहे कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, उसकी पराजय निश्चित होती है। धर्म की सदा विजय होती है, यही श्रीरामलीला का संदेश है।”
उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित यह उत्सव न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य है बल्कि पूरे कोरबा को राममय वातावरण में सराबोर कर देने वाला आयोजन भी है। उन्होंने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में इस उत्सव को भव्य रूप देने के लिए नगर निगम की टीम को साधुवाद दिया।
🌸 भारतीय संस्कृति को सहेजने का अनूठा प्रयास : महापौर
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि —
“श्रीरामलीला हमें सिखाती है कि बुराई पर अच्छाई की सदा विजय होती है। नगर निगम कोरबा अब केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और विरासत को भी सहेजने का कार्य कर रहा है।”
उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में पार्षदों, आयोजन समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि नागरिकों के अपार प्रेम ने इस आयोजन को और भी अधिक गरिमामय बना दिया।
🪷 जनता के स्नेह से छोटा प्रयास बना विराट आयोजन : आयुक्त
आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि —
“हमारा प्रयास गिलहरी के समान छोटा था, लेकिन कोरबा की जनता ने अपने प्यार और सहभागिता से इसे विराट स्वरूप दे दिया। दर्शकों की अपार भीड़ ने मैदान को छोटा कर दिया और बनारस से आए कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।”
उन्होंने आयोजन समिति और निगम की टीम को उनके परिश्रम के लिए बधाई दी और कोरबा के नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया।
🌺 अगले वर्ष और भव्य आयोजन का भरोसा
वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि अगले वर्ष श्रीरामलीला उत्सव को और भी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस उत्सव ने कोरबा को एक नई सांस्कृतिक पहचान दी है।
आयोजन समिति के सचिव अशोक चावलानी ने कहा कि आज के समय में जब रामलीला की परंपरा धूमिल हो रही थी, तब नगर निगम कोरबा ने इस आयोजन के माध्यम से एक उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्य किया है।
👥 इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, कैलाश नाहक, डॉ. नागेन्द्र शर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, पंकज देवांगन, युगल कैवर्त, रामकुमार राठौर, लक्ष्मण श्रीवास, अजय गोंड़, चेतन मैत्री, ईश्वर पटेल, रामकुमार साहू, सतीश झा, डॉ. राजेश राठौर, आरिफ खान, राकेश अग्रवाल, नवीन अरोरा, परविंदर सिंह, रूक्मणी नायर, वैशाली रत्नपारखी, ज्योति वर्मा, दिनेश वैष्णव, मनोज मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, नोडल अधिकारी अखिलेश शुक्ला व पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, प्रकाश चन्द्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी सहित पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु नागरिक उपस्थित रहे।
📌 समापन में रावण दहन कार्यक्रम के साथ पूरा घंटाघर मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। उत्सव ने कोरबा की सांस्कृतिक धरोहर में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।

