February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘नैरा पैराडाइज़’ शोरूम का भव्य शुभारंभ, पारंपरिक और आधुनिक फैशन का संगम बना नया आकर्षणडॉ. अंजना सिंह ने किया उद्घाटन, शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोरबा, 03 अक्टूबर 2025।ताज कॉम्प्लेक्स, आदर्श नगर कोरबा में फैशन जगत का नया ठिकाना ‘Naira Paradise’ शोरूम शुक्रवार को भव्य समारोह के बीच आम जनता के लिए खोल दिया गया। कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और गरिमामयी माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. अंजना सिंह (उप जिला अध्यक्ष, कोरबा) ने विधिवत रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि —
“‘नैरा पैराडाइज़’ कोरबा के लोगों के लिए पारंपरिक परिधानों और आधुनिक फैशन का एक अनूठा संगम लेकर आया है। यह न केवल फैशन प्रेमियों को नई पहचान देगा बल्कि शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में भी नयापन जोड़ेगा।”
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यावसायिक समुदाय के सदस्य एवं महिला संगठनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। शोरूम में पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ आधुनिक फैशन कलेक्शन की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है, जो सभी आयु वर्ग के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।
उद्घाटन के पश्चात अतिथियों के लिए भव्य लंच का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल और जनसहभागिता देखने को मिली।
इस गरिमामयी अवसर पर शबाना नाज के आतिथ्य में आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह में शीबा नाज, राज नायरा, रश्मि अग्रवाल (वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट प्रथम), विभा भूटानी, कल्पना स्वामी सहित अन्य प्रतिष्ठित अतिथिगण उपस्थित रहे।
‘नैरा पैराडाइज़’ के उद्घाटन ने कोरबा शहर में फैशन प्रेमियों के लिए एक नया और आकर्षक विकल्प प्रस्तुत किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.