August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बाढ़ पीड़ितों की मदद पर राजनीति कर रही कांग्रेस : भाजपा ने बताया अमानवीय कृत्य

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल **/ दंतेवाड़ा। गुजरात भाजपा द्वारा भेजे गए बाढ़ राहत सामग्री को लेकर कांग्रेस के महामंत्री रविश सुराना की टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा दंतेवाड़ा के प्रवक्ता दीपक बाजपेयी ने इसे अमानवीय बताते हुए कहा कि बाढ़ जैसी त्रासदी के समय राजनीति करना बेहद अशोभनीय है।


उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा व बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की चिंता करते हुए पाँच कंटेनर राहत सामग्री भेजी थी। इसमें कपड़े, बर्तन, सूखा राशन, आलू-प्याज सहित आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। इनका वितरण भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सीधे पीड़ितों से मिलकर किया।
श्री बाजपेयी ने कहा कि भारी बारिश और लंबी यात्रा के कारण आलू-प्याज का कुछ हिस्सा खराब हो गया था, जिसे अलग कर हटाया गया ताकि बाकी सामग्री सुरक्षित रूप से पीड़ितों तक पहुँच सके। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि थोड़े से खराब आलू-प्याज का वीडियो बनाकर कांग्रेस नेता राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि असल मुद्दा बाढ़ पीड़ितों की मदद होना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि गुजरात भाजपा का हम आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने 4000 किट सामग्री भेजी, जिनमें से अब तक 2500 किट का वितरण हो चुका है और शेष का वितरण जारी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस आपदा में कोई सहयोग नहीं किया, उल्टा पीड़ितों की तकलीफों पर राजनीति करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। कभी फटी साड़ी तो कभी आलू-प्याज के नाम पर राजनीति करना उनकी आदत बन गई है। आपदा के समय यह अवसरवादिता नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वक्त है। भाजपा ने कांग्रेस से अपील की कि वह राजनीति छोड़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आए।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.