August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको ने शुरू किया ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’, युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क उच्चस्तरीय तैयारी सुविधा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ बालकोनगर, 26 सितम्बर 2025। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने शिक्षा सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक महत्वाकांक्षी पहल की है। अपने सामुदायिक विकास परियोजना के अंतर्गत बालको ने प्रदेश की प्रतिष्ठित पाथ आईएएस अकादमी के सहयोग से ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को सीजीपीएससी एवं व्यापम परीक्षाओं की नि:शुल्क उच्चस्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहयोग प्रदान कर उन्हें सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार करना है। इस नि:शुल्क कोचिंग कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं –
पाथ आईएएस अकादमी के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उच्चस्तरीय शिक्षण
अनुकूलित पाठ्यक्रम एवं अध्ययन सामग्री
नियमित मॉक टेस्ट और मूल्यांकन
शंकाओं का समाधान सत्र
पूर्णतः प्रायोजित कार्यक्रम, जिससे छात्रों पर कोई आर्थिक बोझ नहीं
यह कार्यक्रम युवाओं के लिए न केवल करियर निर्माण का सुनहरा अवसर है बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश दिलाने की दिशा में बड़ा कदम भी है।
बालको प्रबंधन ने सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे 1 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन अवश्य कर लें। इसके बाद 3 अक्टूबर 2025 को प्रवेश परीक्षा सद्दा कन्याशाला स्कूल, कोरबा में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि 21 सितम्बर को आयोजित कनेक्ट कोचिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों को दोबारा पंजीयन की आवश्यकता नहीं होगी।
इस पहल के माध्यम से बालको ने एक बार फिर साबित किया है कि वह न केवल औद्योगिक विकास बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.