August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत राजगामार में विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत राजगामार में विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा और सहयोग का संदेश दिया।


इस अवसर पर उरगा मंडल से मंडल अध्यक्ष किशन साव, महामंत्री पवन कुमार कंवर, संजय वैष्णव और गुलाब वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और समाज की सेवा का सर्वोत्तम कार्य है। उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविरों में शामिल होकर मानवता की सेवा करें।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। चिकित्सा दल द्वारा दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सुरक्षित ढंग से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया संपन्न हुई। शिविर में शामिल लोगों ने इसे सेवा पखवाड़ा अभियान की सार्थक पहल बताया।
इस आयोजन ने न केवल जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान दिया, बल्कि समाज में जागरूकता और सेवा भाव का भी संचार किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.