August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य जांच और परामर्श सुविधा

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम क्षेत्र में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में मंडल अध्यक्ष हरिशंकर, जनपद उपाध्यक्ष कौशल्या कंवर, ग्राम पंचायत सरपंच हीराबाई, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ उनके घर-आँगन तक उपलब्ध हो रही हैं।

 

 

शिविर में चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही रक्तचाप, शुगर, आँख, दांत, महिला स्वास्थ्य और अन्य रोगों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएँ भी प्रदान की गईं।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है बल्कि समय पर जांच और इलाज से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो पाता है।
सेवा पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित यह शिविर सफल और उपयोगी साबित हुआ तथा लोगों ने अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन लगातार होता रहे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.