August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नवरात्रि पर सांसद महेश कश्यप ने सहपरिवार माँ दंतेश्वरी के दरबार में किया दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल **/ दंतेवाड़ा | नवरात्रि के पावन अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप सहपरिवार दंतेवाड़ा पहुंचे। उनके साथ चित्रकोट विधानसभा के विधायक विनायक गोयल भी दंतेवाड़ा पहुंचे। आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, विधायक चैतराम अटामी समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।


सांसद महेश कश्यप एवं विधायक विनायक गोयल ने दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार में पहुँचकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं समस्त क्षेत्रवासियों की मंगलकामना की।
पूजा-अर्चना उपरांत सांसद महेश कश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की तथा विभिन्न संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि और दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की विजय और धर्म की स्थापना का संदेश देता है। ऐसे पावन अवसर पर सभी को एकजुट होकर समाज की भलाई और क्षेत्र की प्रगति के लिए संकल्प लेना चाहिए।
सांसद महेश कश्यप ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की प्रदेशवासियों और क्षेत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.