October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोयला कामगारों को मिलेगा 1.03 लाख रुपए का बोनस, आधी रात बनी सहमति

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। कोयला कामगारों के पीएलआर (बोनस) पर आखिरकार अर्धरात्रि में सहमति बन गई। 2025 के लिए एक लाख तीन हजार रुपए बोनस तय किया गया है। समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी कर दिए गए हैं।
कोलकाता के एक होटल में आयोजित सीआईएल (कोल इंडिया लिमिटेड) की जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति की छठवीं बैठक में गुरुवार शाम 5 बजे से मैराथन चर्चा चली। शुरुआत में सीआईएल प्रबंधन ने 2024-25 के कामकाज और वित्तीय स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में सबसे पहले ठेका श्रमिकों के बोनस पर चर्चा हुई। इसके बाद स्थाई कामगारों के लिए सीआईएल प्रबंधन ने 90,800 रुपए बोनस का प्रस्ताव रखा, जिसे यूनियन प्रतिनिधियों ने अस्वीकार कर दिया।
एचएमएस और इंटक ने अपनी मांग रखते हुए डेढ़ लाख रुपए बोनस का प्रस्ताव किया। वहीं प्रबंधन 98,500 रुपए पर अड़ा रहा। इस बीच यूनियनों ने 1.30 लाख रुपए की मांग पर जोर दिया और दो बार बैठक से वॉकआउट भी किया। कई घंटों की खींचतान के बाद अंततः तीसरी बार बैठक रात में शुरू हुई और आधी रात को 1.03 लाख रुपए बोनस पर सहमति बनी।
यह बोनस सीआईएल और एसीसीएल के स्थाई कामगारों को दिया जाएगा। 26 सितंबर 2025 को पीएलआर यानी बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। 2024 की तुलना में इस साल बोनस राशि में 9,250 रुपए की वृद्धि हुई है। पिछले साल 93,750 रुपए बोनस का भुगतान किया गया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.