August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा फायरिंग कांड : पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, मुख्य आरोपी अब भी फरार

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा। कटघोरा क्षेत्र के ग्राम कसनिया में हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को कटघोरा उपजेल भेज दिया गया है। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस तेज कर रही है।
पुलिस पूछताछ में एक आरोपी, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है, ने चौकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि फायरिंग के लिए उसे 10 हजार रुपए की सुपारी दी गई थी। प्रारंभिक योजना के तहत घर के एक व्यक्ति के पैर में गोली मारनी थी, लेकिन बाद में योजना बदल गई और आरोपियों ने उनके घर पर ही गोली चला दी। घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को सतर्क ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटनास्थल से पुलिस ने खाली खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की निशानदेही पर एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया, जिसे स्कूल के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला पुराने विवाद और एक चर्चित प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारण का खुलासा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही संभव होगा।
घटना के बाद संबंधित परिवार गहरी दहशत में है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। फिलहाल, कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.