October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

घंटाघर ओपन थिएटर में रामलीला व दशहरा महोत्सव की धूम, 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजन, लेजर शो संग होगा रावण दहन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा, 26 सितंबर 2025। कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा इस वर्ष भी घंटाघर ओपन थिएटर में भव्य रामलीला और दशहरा महोत्सव का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। नगर निगम की टीम लगातार दो दिनों से स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।


निरीक्षण के दौरान नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्षद श्री अशोक चावलानी, श्री आरिफ खान, पूर्व पार्षद श्री दीपक यादव, श्री राघवेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, भाजपा कार्यकर्ता श्री प्रवीण रत्नपारखी समेत नगर निगम अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रामलीला आयोजन को लेकर नगर निगम और आयोजन समिति की संयुक्त बैठक भी स्थल पर संपन्न हुई। इस बैठक में मंच, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और आगंतुकों के लिए सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा कर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि रामलीला आयोजन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में बनारस से आई प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा रामकथा का भव्य मंचन किया जाएगा। वहीं, 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में अत्याधुनिक लेजर लाइट शो के साथ रावण दहन का आयोजन होगा।
नगर निगम का कहना है कि यह आयोजन न केवल कोरबा की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि नगरवासियों को एकजुट करने वाला सामाजिक उत्सव भी है। बच्चों और युवाओं में रामकथा के आदर्शों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से इसे विशेष रूप से आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.