October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह का दंतेवाड़ा प्रवास – माँ दंतेश्वरी के दर पर पूजा अर्चना, एनएमडीसी बचेली-किरंदुल परियोजना का किया निरीक्षण

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ***/ दंतेवाड़ा। खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुँचे। उनके आगमन पर विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात वे बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँचे और शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।


इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उन्होंने श्रद्धेय दीनदयाल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।
प्रवास के दौरान सौरभ सिंह ने एनएमडीसी बचेली एवं किरंदुल परियोजना का दौरा किया। यहाँ उन्होंने परियोजना प्रबंधन और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक जानकारी ली एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित सरकार, मंडल अध्यक्ष बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष बचेली राजू जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष बचेली सतीश प्रेमचंदानी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद धनसिंग नाग, पार्षद दीपक सरकार, नीलेश पाटले एवं सूरज जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खनिज विकास निगम अध्यक्ष का यह दौरा जिले में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार एवं विकास कार्यों की गति को और सशक्त करने वाला साबित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.