October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने पदयात्रियों की सेवा कर निभाई समाजिक जिम्मेदारी

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल **/ दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा पहुँच रहे श्रद्धालु पदयात्रियों की सेवा के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विशेष व्यवस्था की गई।
भाजपा कार्यालय के बाहर सेवा हेतु चौपाल लगाकर श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन, पेयजल, नमो टी स्टॉल में चाय एवं बिस्किट के साथ-साथ फल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दंतेवाड़ा अध्यक्ष एवं पार्षद धनसिंग नाग ने बताया कि विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के निर्देशानुसार यह सेवा कार्य किया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली, मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर, राजेश बोरबन, कमल ठाकुर, परमेन्द्र यादव, आनन्त कश्यप, तुलसी राम नाग, सुरेंद्र नाग, दिनु राम नाग, राजेश बघेल, दलीराम नाग, बचेली मंडल से नरेश चौहान, वेणु प्रसाद, अरेन्द्र सहदेव, सोना, दिनेश, अनिल खुरा, विजय पुनेम, अमित मौर्या, अरुण नाग, प्रफुल अटामी, सुमित मौरिया, रविशंकर अटामी, रवि समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य में श्रद्धालु पदयात्रियों ने कृतज्ञता प्रकट की और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के इस प्रयास की सराहना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.