August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भवानी मंदिर परिसर में बाल रूप रामलला की प्रतिमा स्थापना एवं रामचरितमानस का लोकार्पण, संत रामभद्राचार्य के सान्निध्य में उमड़ा भक्तिभाव

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा के कोहड़िया स्थित भवानी मंदिर परिसर रविवार को एक दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। इस पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां कौशल्या की गोद में विराजमान बाल रूप रामलला की प्रतिमा की स्थापना और संगमरमर पर अंकित सम्पूर्ण रामचरितमानस के दिव्य स्वरूप का लोकार्पण रहा। यह आयोजन रामभक्ति, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक बन गया।
इस अवसर पर पद्मविभूषण संत जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी अमृतमयी वाणी से रामकथा का रसपान कराते हुए धर्म, भक्ति और संस्कार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

 

संत श्री के आशीर्वचन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
आयोजन के अंतर्गत भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में श्री मुकुंद सिंह कंवर, श्री भूपेंद्र साहू, श्री दीपक यादव, श्री रामकुमार राठौर सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद रहे।
यह भव्य आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रहा बल्कि सदैव उनकी आस्था और स्मृति में अमिट रूप से अंकित रहेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.