October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा: भाजपा मंडल बाँकी मोंगरा द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 मरीजों का हुआ उपचार

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  बाँकी मोंगरा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल बाँकी मोंगरा ने मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 18 मडवाधोडा स्थित सामुदायिक भवन में मंडल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया।
शिविर में चेस्ट एक्स-रे, शुगर, बीपी समेत प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही मुफ्त दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान कुल 100 मरीजों का पंजीयन और चेकअप हुआ। मरीजों को सूचना देने से लेकर अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने निभाई। शिविर में मितानिनों और वार्ड पार्षदों का भी विशेष सहयोग रहा।

 

 

इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से –
मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा
भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा
जिला मंत्री कमला देवी बरेठ
मंडल उपाध्यक्ष आनंद कुमार धादी
मंडल महामंत्री अनीता राजपूत
विकेश झा
कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल
अनुसूचित जनजाति प्रदेश मंत्री गोवर्धन सिंह कंवर
नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष गायत्री कंवर
करन दास
भाजपा युवा मोर्चा के संतोष शर्मा
अविनाश पटेल
रामेश्वर सोनी
बूथ अध्यक्ष आशीष कुमार चौहान

 

इन सभी के साथ-साथ PHC के स्टाफ और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और शिविर को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
भाजपा मंडल बाँकी मोंगरा द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर जनसेवा और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.