August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा में हड़कंप : एसडीएम तन्मय खन्ना की सख्त कार्यवाही, अवैध रेत खनन पर 8 ट्रैक्टर जब्त

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  कोरबा। कटघोरा क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन पर अब सख्ती शुरू हो चुकी है। नवपदस्थ एसडीएम तन्मय खन्ना (IAS) ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही साफ कर दिया है कि रेत माफियाओं और अवैधानिक काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
जीवनदायिनी अहिरन नदी का सीना चीरकर अवैध रूप से रेत निकालने और ट्रैक्टरों में भरकर परिवहन किए जाने की शिकायतों पर एसडीएम ने बड़ी कार्यवाही की है। बीते दो दिनों में कुल 8 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए गए हैं। मौके पर मौजूद चालकों और साथियों से कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद सभी ट्रैक्टरों को पुलिस अभिरक्षा में कटघोरा थाने में जमा कराया गया है।
इस कड़ी कार्यवाही के बाद कटघोरा इलाके में रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध कारोबारियों के बीच खौफ साफ नजर आ रहा है।
एसडीएम तन्मय खन्ना ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी –
👉 “रेत का अवैध दोहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने वाले कितने भी रसूखदार क्यों न हों, उन्हें जेल की हवा खानी ही पड़ेगी। प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
कटघोरा की जनता अब प्रशासन की इस सख्त पहल का स्वागत कर रही है और उम्मीद जता रही है कि लगातार अभियान से न केवल नदी का अस्तित्व बचेगा, बल्कि अवैध रेत खनन का पूरा नेटवर्क ध्वस्त होगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.