August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ की 33 सदस्यीय जूनियर किकबॉक्सिंग टीम सोलन रवाना, CMA कोरबा के खिलाड़ी भी करेंगे दमखम का प्रदर्शन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा। हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित होने जा रही जूनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम भाग लेने रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 22 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी, जिसमें देशभर से लगभग 700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
यह चैंपियनशिप वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन और हिमाचल प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की विभिन्न विधाओं में मुकाबले होंगे।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरुदीवान ने जानकारी दी कि राज्य की 33 सदस्यीय टीम का चयन हाल ही में कोरबा में आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता एवं खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम के साथ 7 ऑफिशियल भी शामिल हैं।
टीम में शामिल जिले: रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, धमतरी, मुंगेली, रायगढ़ सहित कई जिलों के खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी, कोरबा से चयनित खिलाड़ी:
बालक वर्ग: रजत गोयल, आमीन खान, सुयश नामदेव, मयंक सिंह
बालिका वर्ग: आस्था गुप्ता, सिद्धि सिंह सोनवानी
एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। सदस्य पंजीकरण, स्कोरिंग, परिणाम आदि की सभी प्रक्रियाएँ ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम एवं आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली से संचालित होंगी। प्रतियोगिता के प्रमाणपत्र डिजी-लॉकर ऐप में भी अपडेट किए जाएंगे।
टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों को शुभकामनाएँ देने वालों में –
अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, बाल गोविन्द जायसवाल, रविन्द्र दुबे, रघुनाथ नायक, वेंकटेश दास मानिकपुरी, CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, जुनैद आलम, अशोक साहू, शुभम यादव, अंकुश लाल यादव, मयंक डडसेना, रितेश साहा, रमेश साहू, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्य पाल, सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं खेलप्रेमी शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ की यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.