स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार : कोरबा में विशेष कार्यक्रम के साथ महिलाओं को मिली स्वास्थ्य और जागरूकता की सौगात



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा | 23 सितंबर 2025 को रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे राज्य में संचालित हो रहा है।
कार्यक्रम में मुझे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और परिवार में उनकी सशक्त भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि नारी का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला है।











कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहरी स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक श्री एन.के. केसरी, डॉ. यामिनी बॉडे, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी नायर, पार्षद श्रीमती सुलोचना उपस्थित रहीं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मितानिनें, एनएम (नर्सिंग एवं मिडवाइफरी) कार्यकर्ता तथा स्थानीय महिलाओं ने सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन करते हुए मैंने कहा कि—
“यदि महिला स्वस्थ होगी तो परिवार और समाज भी स्वस्थ एवं सशक्त बनेगा। ऐसे अभियान हमें सामूहिक रूप से जागरूक करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि महिलाओं की सेहत और उनके अधिकार दोनों को प्राथमिकता मिले।”
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और जागरूकता संबंधी जानकारी दी। पोषण आहार, गर्भावस्था देखभाल, प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण और स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच व रोकथाम से जुड़ी जानकारियाँ भी दी गईं।
मितानिनों और एनएम कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से संवाद कर लाभ उठाया।
यह कार्यक्रम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की सार्थकता को दर्शाता है और आने वाले दिनों में इसी तरह के आयोजन से समाज में व्यापक जागरूकता फैलने की उम्मीद है।


