August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रामपुर में दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉक्टर सम्मानित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर 2025 को रामपुर स्थित शासकीय आयुष पाली क्लीनिक में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आयुष विभाग कोरबा की पहल पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मुझे भी सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।


इस आयोजन में विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया। सम्मानित डॉक्टरों में डॉ. उदय, डॉ. राजकुमार, डॉ. जटवार, डॉ. पुष्पलता, डॉ. त्रिपाठी एवं डॉ. राय सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगवान धन्वंतरि जी के आशीर्वाद से जन्मी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति आज भी अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है। एलोपैथिक दवाओं के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आयुर्वेद एक कारगर और प्रभावी विकल्प है। यह चिकित्सा पद्धति रोगों की जड़ तक पहुंचकर उनके समूल नाश पर केंद्रित रहती है।
आयुर्वेद दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आयुर्वेद दिवस का यह आयोजन न केवल चिकित्सा पद्धति के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि लोगों को यह भी संदेश दिया कि स्वास्थ्य की रक्षा और रोगमुक्त जीवन के लिए भारतीय परंपरा की इस धरोहर को अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.