August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में पहली बार बनारस की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन, 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा सांस्कृतिक उत्सव का महापर्व

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा। नगर निगम कोरबा इस वर्ष दशहरा उत्सव को विशेष और ऐतिहासिक बनाने जा रहा है। इसके अंतर्गत बनारस की भव्य एवं प्रसिद्ध रामलीला मंडली पहली बार कोरबा में अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। नगर निगम की इस विशेष पहल की जानकारी महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, निगम अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन तथा पार्षद अशोक चलानी ने तिलक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।


कार्यक्रम 28 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। पांच दिवसीय इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा – रामलीला का मंचन जो कोरबा के घंटाघर ओपन थिएटर में प्रतिदिन होगा। बनारस की मंडली भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों – जैसे राम जन्म, सीता स्वयंवर, वनगमन, लंका विजय और अंत में रावण दहन – को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी।
इस अवसर पर नगर निगम द्वारा भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों और विद्यालयों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मेला क्षेत्र में धार्मिक झांकियाँ, पारंपरिक कला प्रदर्शन और खानपान स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे, जिनका जीवन सत्य, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला केवल एक नाट्य मंचन नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से अनुभव करने का अवसर है।
कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि नगर निगम कोरबा की यह पहल न केवल सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम कोरबा जिले के नागरिकों के लिए यादगार साबित होगा।
नगर निगम कोरबा द्वारा दशहरा महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक प्रयास है, जो जनमानस को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और रामायण के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.