August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में डॉक्टर द्वारा फर्जी न्यूज़ पोर्टल के खिलाफ शिकायत, पैसे की अवैध मांग पर लगाया आरोप

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। जिले के सरगुंडिया क्षेत्र के निवासी और वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. प्रदीप कश्यप ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर स्थानीय पत्रकार प्रमोद गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. कश्यप का कहना है कि प्रमोद गुप्ता पी.जी. न्यूज नामक वेबसाइट के माध्यम से उनसे अवैध वसूली कर रहा है और यह मामला उनके परिवार और क्लिनिक दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
डॉ. कश्यप ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने 2011 में बीएमएस डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की है और उनके पास नर्सिंग एक्ट के तहत पंजीकरण भी मौजूद है। इसके बावजूद, प्रमोद गुप्ता नामक व्यक्ति उन्हें धमकी देते हुए पैसे की मांग कर रहा है। डॉ. कश्यप के अनुसार, 21 सितंबर 2025 को रविवार को प्रमोद गुप्ता ने उनसे 1 लाख रुपए की मांग की, जबकि उसी दिन एक अन्य पत्रकार रामकुमार दुबे ने भी 13 एचडी 5198 वाहन में आकर उनके क्लिनिक में 1,00,000 रुपये की मांग की।

 

 

डॉ. कश्यप ने आरोप लगाया कि प्रमोद गुप्ता ने पैसे न देने पर उन्हें धमकी देते हुए पी.जी. न्यूज पोर्टल पर झूठा समाचार प्रकाशित किया, जिससे उनका और उनके परिवार का मान-सम्मान प्रभावित हुआ। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि प्रमोद गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और इस तरह की अवैध वसूली को रोका जाए।
शिकायत पत्र में डॉ. कश्यप ने स्पष्ट किया कि वह सम्मानित परिवार से हैं और अपने क्लिनिक में मरीजों को पूरी ईमानदारी से उपचार प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकी और वसूली उनके पेशेवर जीवन के लिए गंभीर खतरा है।
पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों को भेजे गए इस पत्र की प्रति जिला चिकित्सक, नर्सिंग होम एक्ट अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई है।
डॉ. प्रदीप कश्यप ने कहा: “मैंने अपना पेशेवर जीवन मरीजों की सेवा में समर्पित किया है। किसी को मेरे साथ ऐसा खेल खेलने का अधिकार नहीं है। प्रमोद गुप्ता जैसे व्यक्ति को कड़ी कार्रवाई का सामना करना चाहिए।”
इस मामले ने जिले में पत्रकारिता की सीमाओं और अवैध वसूली के खिलाफ एक नई बहस छेड़ दी है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.