August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर कोरबा से पहुँचे भाजपा पदाधिकारी, दी शुभकामनाएँ

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर कोरबा से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता बिलासपुर पहुँचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।


कोरबा से पहुँचे प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, योगेश लंबा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, पार्षद प्रताप कुमार, लालेश दुबे, कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकर, राम शंकर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पार्षद युगल केवट सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।


सभी पदाधिकारियों ने अमर अग्रवाल जी को उनके दीर्घायु और निरंतर सक्रिय जनसेवा जीवन की मंगलकामनाएँ दीं। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओं ने उन्हें “जनता का सच्चा सेवक” बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
अमर अग्रवाल जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सहयोग ही उन्हें जनता की सेवा करने की ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन और समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश भी दिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.