August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मानव सेवा मिशन ने बुजुर्गों को पितृपक्ष व नवरात्रि के अवसर पर कराया भोजन सेवा और लिया आशीर्वाद

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा मानव सेवा मिशन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पितृपक्ष और नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रशांति वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के लिए भोजन सेवा का आयोजन किया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मिलकर उनका स्वास्थ्य-स्थिति जाना और उनके सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।
भोजन सेवा के दौरान संस्था के सदस्य वृद्धजनों के साथ व्यक्तिगत बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं पर ध्यान दिया। वृद्धा आश्रम में उपस्थित बुजुर्गों ने मानव सेवा मिशन के सदस्यों और छोटे बच्चों को देखकर खुशी जताई और सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

 

 

भोजन सेवा संपन्न होने के बाद मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने मंदिर में जाकर मां सर्वमंगला के दर्शन किए और सेवा कार्य में जुटे सभी सदस्यों की श्रद्धा और भक्ति को साझा किया।
इस सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, अशोक पटेल, संजय विजयवर्गीय, दिनेश पृथ्वीकर, सत्यम सोनी, कमलेश बोहरपी, पीतम लाल, लिलेश्वर शर्मा, माधुरी चन्द्रा, उमा पटेल, मेघा सोनी, अल्का पृथ्वीकर, वर्षा बोहरपी, दीप्ति सोनी और छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित थे।
मानव सेवा मिशन हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहता है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा भाव और मानवता की भावना को बढ़ावा देते हैं।
मानव सेवा मिशन, बालको

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.