August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में हिंदुत्व हुंकार रैली: धर्मांतरण और लव-जिहाद के खिलाफ जनसभा आयोजित, प्रदेश सरकार ने कानून बनाने का आश्वासन दिया

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ कोरबा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में कोरबा जिले में हिंदुत्व हुंकार रैली का आयोजन किया गया। यह रैली धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद और गौ-तस्करी जैसे मुद्दों के खिलाफ आयोजित की गई। रैली और इसके पश्चात ओपन थियेटर घंटाघर मैदान में आमसभा का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन और नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तेलंगाना के विधायक एवं हिंदूवादी नेता टी. राजा सिंह शामिल हुए। मंच से उन्होंने कहा कि हर हिंदू का धर्म की रक्षा करना कर्तव्य है। उन्होंने सभी हिंदुओं से आह्वान किया कि वे जागरूक रहें और धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहें। राजा सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हाल ही में धर्मांतरण और लव-जिहाद के मामले सामने आए हैं, जिनकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की जा रही है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आमसभा में कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही धर्मांतरण पर कड़ा कानून लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि संविधान हर समाज को अपने धर्म के पालन का अधिकार देता है, लेकिन धर्मांतरण जैसी गतिविधियाँ रोकने की आवश्यकता है। मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की दिशा में पहल की है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सत्येंद्रनाथ दुबे, प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे, कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, राणा मुखर्जी सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।
घंटाघर में आयोजित आमसभा से पूर्व हिंदुत्व जागरण रैली निकाली गई, जिसमें कोरबा शहर के अलावा उपनगरीय क्षेत्र बालको, रजगामार, कटघोरा, गेवरा दीपका, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली और सभा के दौरान सुरक्षा के लिए विशाल पुलिस बल तैनात किया गया।
इस आयोजन के माध्यम से हिंदूवादी संगठनों ने जनसामान्य को धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक करने का संदेश दिया, और प्रदेश सरकार को धर्मांतरण रोकने वाले कानून को प्रभावी रूप से लागू करने की अपील की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.