October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

समलूर में ज्योति कलश भवन का शुभारंभ, विधायक चैतराम अटामी ने किया लोकार्पण

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा। नवरात्रि के पावन अवसर पर समलूर स्थित तपेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में नव-निर्मित ज्योति कलश भवन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस भवन का लोकार्पण दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी ने किया।


यह भवन विधायक द्वारा दिनांक 10 जनवरी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान की गई घोषणा का परिणाम है, जो अब पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र बन गया है। इस भवन के निर्माण से तपेश्वरी माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और धार्मिक आस्था को नई गरिमा प्राप्त होगी।
विधायक चैतराम अटामी ने अपने संबोधन में कहा कि –
“समलूर देवी तपेश्वरी माता मंदिर न केवल ग्राम की आस्था से जुड़ा है, बल्कि पूरे क्षेत्र की श्रद्धा का प्रतीक है। यह ज्योति कलश भवन यहाँ के लोगों की आस्था को और सशक्त करेगा। मैंने जो वचन दिया था, उसे निभाते हुए इस भवन का निर्माण पूरा कराया गया है। यह क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।”


इस शुभ अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी, मण्डल महामंत्री लोकेन्द्र ठाकुर, सरपंच मोतीराम सोरी, मंदिर के प्रधान पुजारी परमानंद जिया, बलदेव कश्यप, लक्ष्मीनाथ पोडेयाम, रामराज ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने विधायक चैतराम अटामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से यह भवन नवरात्रि पर्व पर पूर्ण होकर एक ऐतिहासिक पहल साबित हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.