August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

घटी जीएसटी, मिली राहत : दीपका मंडल ने पीएम मोदी सरकार को दिया धन्यवाद

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/ दीपका। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हाल ही में किए गए जीएसटी सुधारों से आमजन व व्यापारियों को सीधी राहत मिली है। इसी खुशी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका ने सोमवार 22 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया।


कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बाजार एवं आम लोगों के बीच जाकर जीएसटी दरों में कटौती की जानकारी दी और बताया कि इन सुधारों से वस्तुओं की कीमतों में कमी आएगी, जिससे प्रत्येक वर्ग को आर्थिक लाभ मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे मोदी सरकार का दिवाली से पहले दिया गया विशेष उपहार बताया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर दीपका मंडल अध्यक्ष राजु प्रजापति, दीपका नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल महामंत्री गुलशन ध्रुव, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उत्तरा कुंभकार, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा महामंत्री आनंद चौकसे, मन्नू राठोर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता पटेल, सुभद्रा यादव, सत्यम यादव, गौकरण राम, सुरेश त्रिपाठी, राम शंकर उपाध्याय, गजाधर कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का यह निर्णय देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम उपभोक्ता और व्यापारी वर्ग दोनों को लाभान्वित करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग की चिंता करते हुए निर्णय ले रही है।
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए नारे लगाए— “धन्यवाद मोदी सरकार”।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.