October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में नवरात्रि पर नमो पदयात्री सुविधा केंद्र का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को मिलेगी निःशुल्क सेवाएँ

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दंतेवाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय चितालंका में पहले नमो पदयात्री सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस सेवा केंद्र का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा केंद्र का मुख्य उद्देश्य माँ दंतेश्वरी देवी के दर्शन करने आ रहे पदयात्रियों को निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, फल एवं विश्राम जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराना है।


भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि के दौरान अनेक सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठन श्रद्धालुओं के लिए सेवा केंद्र चलाते हैं। उसी कड़ी में इस वर्ष भाजपा दंतेवाड़ा द्वारा यह सेवा केंद्र प्रारंभ किया गया है, जो नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक सक्रिय रहेगा।
सेवा कार्य की शुरुआत के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने पदयात्रियों की सुविधा हेतु शुद्ध पेयजल एवं फल वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा केंद्र नवरात्रि पर्व की भक्ति और सामाजिक सहयोग की मिसाल बनेगा।
इस शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने छत्तीसगढ़वासियों एवं विशेषकर बस्तर के लोगों को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी संगठनों और कार्यकर्ताओं की सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए भाजपा दंतेवाड़ा के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.