March 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन, समाज को शिखर तक ले जाने का लिया संकल्प


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रथम कोरबा आगमन पर जिला साहू संघ कोरबा की ओर से भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सीएसईबी के सीनियर क्लब में किया गया। जिला अध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और अपने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
गरिमामय उपस्थिति और स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तिलक राम साहू, सत्य प्रकाश साहू, साधना साहू, प्रदेश संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, चंद्रवती साहू एवं प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ भक्त माता कर्मा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और आरती के साथ हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ का राजगीत “अरपा पैरी के धार” का सामूहिक गायन किया गया। जिलाध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सभी अतिथियों का स्वागत किया, वहीं जिला साहू संघ कोरबा के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू और महिला उपाध्यक्ष योगेश्वरी साहू ने भी पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन – समाज को शिखर तक ले जाने का संकल्प
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि –
“समाज हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और इसे बेहतर बनाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। हम सब संकल्पित हैं कि साहू समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।”
उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की। इस अवसर पर कोरबा जिले के सभी तहसील अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह और गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।
संपन्न हुआ सम्मान समारोह
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू ने की। अंत में मंचस्थ सभी प्रदेश पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ कोरबा की कार्यकारी अध्यक्ष इंदु उपासना साहू ने किया।
विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्व महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ मूरित राम साहू, महिला प्रकोष्ठ की संरक्षिका लखनी साहू, जिला साहू संघ कोरबा के सह संरक्षक गोरेलाल साहू, अन्नू लाल साहू, घनश्याम प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.