August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको में रामलीला एवं दशहरा उत्सव की शुरुआत, नवरात्रि के प्रथम दिवस उमड़ा श्रद्धा और उत्साह

कोरबा।वेदांता समूह की सहयोगी कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी (बालको) में भारतीय एल्युमिनियम मजदूर संघ (इंटक, बालको) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सार्वजनिक रामलीला एवं दशहरा उत्सव का इस वर्ष भी भव्य शुभारंभ हुआ।
नवरात्रि के प्रथम दिवस 22 सितंबर को हुए शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन बालको के सीईओ (मेटल) आर. के. सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशासन, सीसी एवं सीएसआर प्रमुख धनंजय मिश्रा, मानव संसाधन उपप्रमुख सुधीर कुमार और आईआर प्रमुख विजय चंद्रा मंच पर मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत और शुभकामनाएं
समारोह की शुरुआत परंपरागत आरती के साथ की गई। इंटक महासचिव जयप्रकाश ने अतिथियों का शाल और पौधा भेंटकर स्वागत किया। अतिथियों ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उत्सव धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का अनोखा माध्यम है। उन्होंने इंटक संगठन की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन का लाभ लेने की अपील की।
रामलीला के मंचन से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
नवरात्रि की पहली रात हुए मंचन में नारद मोह, रावण अत्याचार और मां पृथ्वी की पुकार के प्रभावी प्रसंगों का मंचन किया गया। बाल कलाकारों और कलाकार मंडली ने अपने अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भव्य भीड़ और उल्लास का वातावरण
बालको नगर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और रामलीला का आनंद उठाया। पूरा वातावरण भक्तिमय और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर रहा। रामलीला मंचन के साथ ही नवरात्रि और दशहरा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल बना दिया है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.