August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी

1 min read

कोरबा।अग्रवाल सभा कटघोरा और बालकोनगर के संयुक्त तत्वावधान में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका अग्रवाल समाज के लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल मोदी द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुआ। अग्रवाल सभा कटघोरा द्वारा मुख्य अतिथि गोपाल मोदी और विशिष्ट अतिथि योगेश जैन को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।


अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सिद्धांतों और त्याग-बलिदान की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अग्रसेन जी समाज में एकता, सहयोग और सेवा भाव के प्रतीक थे, जिनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।


हमारे समाज में बुजुर्गों का सम्मान करना ही हमारी धरोहर है – गोपाल मोदीभाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज भगवान राम के वंशज और माता लक्ष्मी के आराधक हैं। आज समाज के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर समेत कई क्षेत्रों में देश-विदेश में अग्रवाल समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज संयुक्त परिवार में मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है और हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहता है।


उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज में बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी धरोहर है। यही कारण है कि वृद्धाश्रमों में अग्रवाल समाज के वृद्धजन दिखाई नहीं देते, क्योंकि उनका पालन-पोषण और देखभाल घर पर ही परिवारजन करते हैं। मोदी ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने के लिए मारवाड़ी भाषा का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों से घर में मारवाड़ी भाषा में संवाद करें, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी मातृभाषा से जुड़ी रहे।
गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ आयोजन
अग्रवाल सभा के इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अग्रवाल सभा कटघोरा के संरक्षक रामनाथ सिंघानिया, बजरंग अग्रवाल, अग्रवाल सभा बालको के अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल, अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, सचिव अभिषेक गर्ग, उपाध्यक्ष सुरेश बसंल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री समजीत सिंह, अजय धनौदिया, पीयूष अग्रवाल, सहित भारी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
शोभायात्रा में शामिल हुए केबिनेट मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष और महापौर
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी अपने परिवार सहित शामिल हुए और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल लोगों को जूस और पानी पिलाकर स्वागत भी किया।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत भी शोभायात्रा में शामिल हुए, जिनका स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.