October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य संगीतमय मंगलपाठ एवं शिल्पकारों का सम्मान समारोह सम्पन्न

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा, 21 सितंबर 2025: प्रति माह की अमावस्या पर आयोजित होने वाले परंपरागत मंगलपाठ के क्रम में आज रविवार को श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी जी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम सायं 4.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक चला।
मंदिर परिसर में उपस्थित मंगलपाठी बहनों ने पारंपरिक परिधान, नथ, चूड़ा और चुनड़ी के साथ एक लय और राग में माँ राणीसती दादी जी का मनमोहक मंगलपाठ प्रस्तुत किया। भक्तजन इस अवसर पर भक्ति एवं श्रद्धा की भावना से परिपूर्ण रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती सम्पन्न कर प्रसाद वितरित किया गया।
विशेष रूप से इस अवसर पर मंदिर के नवनिर्माण में योगदान देने वाले शिल्पकारों का भी सम्मान किया गया। इस श्रेणी में मार्बल शिल्पकार, दरवाजा एवं लकड़ी के कारीगर, इलेक्ट्रिकल टीम और टेंट/व्यवस्था संभालने वाले सभी कर्मियों को सम्मानित किया गया।
श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए उपस्थित समस्त मंगलपाठी बहनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.