October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नवरात्रि के प्रथम दिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव व वन मंत्री केदार कश्यप ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन किए; भाजपा कार्यालय में जी एस टी 2.0 रिफॉर्म बैठक एवं पदयात्री सेवा केंद्र का शुभारंभ

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा***/ नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वन मंत्री तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँचकर भक्ति भाव से दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


दर्शन के पश्चात उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप मेनका डोबरा में जिला प्रशासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रथम खिलाड़ी पंजीयन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं कार्यक्रम के आयोजकों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।


कार्यक्रम के बाद दोनों नेता भाजपा कार्यालय चितालंका पहुंचे, जहाँ विधायक चैतराम अटामी एवं जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय में आयोजित जी एस टी 2.0 रिफॉर्म बैठक एवं प्रबुद्धजन सम्मलेन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में नए जी एस टी दरों के लाभों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं, निर्माण सामग्री एवं ऑटोमोबाइल उपकरणों के दाम में कमी और इससे आम जनता को होने वाले फायदे पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से बातचीत में नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित नगरपालिका दंतेवाड़ा को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय चितालंका में नमो पदयात्री सेवा केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। इस केंद्र में माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए आए पदयात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, फल वितरण एवं ठहरने की व्यवस्थाएं की गईं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने इस सेवा केंद्र का उद्घाटन झंडा दिखाकर किया।
इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने पदयात्रियों की सेवा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.