October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में नवरात्रि पर पहली बार भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला: महापौर संजू देवी राजपूत और जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन आमंत्रण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। नगर पालिका निगम के परिवार की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष कोरबा में पहली बार पांच दिवसीय भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला का आयोजन किया जा रहा है। मां नवदुर्गा की कृपा से आयोजित यह सांस्कृतिक महोत्सव नगरवासियों के लिए धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम साबित होगा।


इस ऐतिहासिक आयोजन को और गरिमामय बनाने हेतु पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन और जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद श्री मुकुंद सिंह कंवर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर स्थित निज निवास पर केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय) एवं लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू तथा पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस अवसर पर नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी बनेगा। महापौर ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी शोभा बढ़ाएँ।
नगर निगम की इस पहल से नगरवासियों को पांच दिवसीय उत्सव का आनंद मिलेगा, जिसमें रामलीला प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल एवं बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। यह मेला कोरबा की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा और शहरवासियों में सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करेगा।
नगर निगम परिवार ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और मां नवदुर्गा की कृपा का लाभ उठाएँ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.