August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम का भव्य दशहरा महोत्सव : महापौर संजू देवी राजपूत एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रमन सिंह को दिया निमंत्रण, रावण दहन की तैयारियों को मिली नई गरिमा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा*/
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा इस वर्ष 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भव्य दशहरा एवं रावण दहन महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और ऐतिहासिक स्वरूप में किया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं और इसे और अधिक गरिमामय बनाने के उद्देश्य से नगर निगम का प्रतिनिधिमंडल रतनपुर, बिलासपुर होते हुए राजधानी रायपुर पहुँचा। यहाँ प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें महोत्सव में शामिल होने हेतु सादर निमंत्रण पत्र सौंपा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. सिंह ने नगर निगम के इस सांस्कृतिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दशहरा महोत्सव जैसी परंपराएँ समाज को एकजुट करती हैं और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
इस अवसर पर नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद श्री मुकुंद सिंह कंवर, समाजसेवी श्री मनोज सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महोत्सव की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और इसे कोरबा की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त करने वाला आयोजन बताया।
नगर निगम कोरबा का यह प्रयास न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामुदायिक एकता और जनभागीदारी का भी प्रतीक है। यह भव्य आयोजन कोरबा की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विविधता को उजागर करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.