August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भव्य दशहरा महोत्सव हेतु नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को दिया निमंत्रण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा*/
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा इस वर्ष 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भव्य दशहरा एवं रावण दहन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को और अधिक गरिमामय बनाने हेतु आज नगर निगम का प्रतिनिधिमंडल रतनपुर होते हुए बिलासपुर पहुँचा और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान बिल्हा विधायक माननीय श्री धरमलाल कौशिक से सौजन्य भेंट की।


प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दशहरा महोत्सव में ससम्मान आमंत्रित करते हुए औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने नगर निगम के इस सांस्कृतिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी परंपराओं को जीवंत रखने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और अपनी सहभागिता का भरोसा भी दिलाया।


भेंट के दौरान नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद श्री मुकुंद सिंह कंवर, समाजसेवी श्री मनोज सिंह सहित अन्य गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महोत्सव की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और इसे कोरबा की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती प्रदान करने वाला आयोजन बताया।
नगर निगम कोरबा का यह प्रयास न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसमें बड़ी संख्या में जनभागीदारी भी सुनिश्चित होगी। यह महोत्सव कोरबा की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विविधता को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में प्रेरणास्रोत बनेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.