August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भव्य दशहरा महोत्सव हेतु नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत एवं प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दिया निमंत्रण

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा*/
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा इस वर्ष 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे भव्य दशहरा एवं रावण दहन महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में निगम का प्रतिनिधिमंडल आज रतनपुर होते हुए बिलासपुर पहुँचा और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री अमर अग्रवाल से सौजन्य भेंट की।


प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दशहरा महोत्सव में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण दिया और उनके मार्गदर्शन व आशीर्वाद की अपेक्षा की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने नगर निगम के इस सांस्कृतिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
भेंट के दौरान नगर निगम पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद श्री मुकुंद सिंह कंवर, समाजसेवी श्री मनोज सिंह सहित नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और इसे कोरबा की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने वाला आयोजन बताया।


नगर निगम का यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसमें बड़ी संख्या में जनभागीदारी सुनिश्चित होगी। यह पहल कोरबा की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता को उजागर करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.