August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रायपुर में चमका रोटरी का सितारा : डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में 77 क्लबों को 500 से अधिक पुरस्कार, रोटेरियन्स का हुआ भव्य सम्मान

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर। राजधानी रायपुर का बेबीलोन कैपिटल होटल 21 सितंबर की शाम रोटरी के उत्साह और उमंग से गूंज उठा, जब रोटरी डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन बड़े ही गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024-25 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अखिल मिश्र के कार्यकाल में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले क्लबों और रोटेरियन्स को सम्मानित करना रहा। आयोजन के चेयरमैन रोटेरियन संजय बुधिया ने स्वागत उद्बोधन के दौरान इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, जगदलपुर, झारसुगड़ा, बालांगीर, संबलपुर, बरगढ़, बालाघाट, जबलपुर, शहडोल, राउरकेला, धमतरी, बुर्ला, सुंदरगढ़ समेत छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से लगभग 250 से अधिक रोटेरियन सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इसके बाद मंच पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल, पूर्व गवर्नर अखिल मिश्र, सुनील फाटक, डॉ. निखिलेश त्रिवेदी, शशि वरवंडकर, सुभाष साहू, डॉ. आर.ए. शर्मा, कर्नल दीपक मेहता, एफ.सी. मोहंती, राकेश चतुर्वेदी और शम्भू जगतरामका जैसे वरिष्ठ रोटेरियन्स की उपस्थिति से समारोह की गरिमा और बढ़ गई।


समारोह की औपचारिक शुरुआत चेयरमैन संजय बुधिया ने की, जबकि अखिल मिश्र और अमित जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त कर रोटरी के कार्यों को नई ऊर्जा देने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन दिनेश कॉल्वे ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन संकल्प वरवंडकर, मनीषा अग्रवाल और संजीव चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा।
इस विशेष अवसर पर 77 क्लबों को लगभग 500 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही रोटरी बायलास का विमोचन किया गया। रोटरी में 30 वर्ष से अधिक समय से सक्रिय वरिष्ठ सदस्यों को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह क्षण रोटेरियन्स के समर्पण और सेवा की भावना का जीवंत प्रतीक बनकर सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणा का कारण बना।
पूरे समारोह में उत्साह, गरिमा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल रोटरी की कार्यशैली और उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में इसके बढ़ते हुए प्रभाव और योगदान को भी रेखांकित करता है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.