October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत श्रमिकों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न, मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत श्रमिकों का सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की रूपरेखा सेवा पखवाड़ा के संयोजक श्री लुकेश्वर चौहान एवं सह-संयोजक श्री राजा शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। समारोह में सभी श्रमिक भाइयों-बहनों का पुष्पमालाओं और अभिनंदन पत्रों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

श्रमिकों के योगदान को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर माननीय वाणिज्य, श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि—
“श्रमिक समाज के विकास की रीढ़ हैं। श्रमिकों के बिना कोई भी उद्योग, व्यापार अथवा राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। श्रमिकों को सम्मान देना वास्तव में राष्ट्र को सम्मान देना है।”


कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, मंडल महामंत्री जय राठौर, श्री सम्पत यादव, पार्षद श्री मंगल बंदे, पार्षद चेतन मैत्री, पार्षद चंदा देवी रत्नाकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जे.एन. दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता सुमीत तिवारी, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रूनीझा, महामंत्री हेमलता निर्मलकर, श्रीमती नारायणी दूबे, श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, उपाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, श्री मनोज भारिया, श्रीमती रेनू प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्री राकेश सोनी, मंत्री माहेश्वरी गोस्वामी, श्री राजा शर्मा, श्रीमती मीना डहरिया, श्री निखिल मित्तल, श्री आर. नारायण, श्री लखन चन्द्रा, श्री विनय यादव, श्रीमती मीना भैसारे, श्रीमती रंजीता मौर्या, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्रीमती उषा यादव, कृष्णा राठौर, विष्णु राठौर, कृष्णी राठौर, श्रीमती ज्योति परिहार, श्रीमती गायत्री बरेठ समेत भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। श्रमिकों ने इस सम्मान को अपने लिए गौरव और प्रेरणा बताते हुए भाजपा संगठन के इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर मंच से भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन से जुड़े कई प्रमुख नेताओं— माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन, सांसद श्री पवन कुमार साय आदि का भी विशेष उल्लेख किया गया और उनके मार्गदर्शन को प्रेरणा स्रोत बताया गया।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बालको मंडल द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल श्रमिकों को सम्मानित करने का एक प्रयास रहा, बल्कि समाज को यह संदेश देने का भी माध्यम बना कि भाजपा सदैव श्रमिकों, गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.