February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर सेवा पखवाड़ा में उमड़ा जनसेवा का जज़्बा, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन — मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अनेक गणमान्य हुए शामिल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा।सेवा ही परमो धर्म” की भावना के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा जिला अस्पताल कोरबा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के लोकप्रिय मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी तथा सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

 

 

मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “रक्तदान एक श्रेष्ठतम दान है। जरूरतमंद लोगों को आकस्मिक स्थिति में रक्त उपलब्ध कराना जीवन रक्षा का कार्य है। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का यह प्रयास न केवल सेवा का अद्भुत उदाहरण है बल्कि यह समाज में जनसेवा की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत करता है।” कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले सेवाभावी कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य

 

 

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री श्री मिलाप राम साहू, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री पुनि राम साहू, श्री अनिल वस्त्रकार, श्री श्रीधर द्विवेदी, पार्षद श्रीमती सरस्वती पटेल, पार्षद श्री प्रताप सिंह कंवर, श्री अजय गोंड, श्री पवन सिन्हा, श्री नरेंद्र पाटनवार, श्रीमती पुष्पकला साहू, श्रीमती संतोषी लदेर, श्री प्यारे साहू, श्री गोपलाल राठिया, श्री भरत सोनी, श्री ललेश दुबे, श्री रामकुमार त्रिपाठी, श्री धरमपाल सोलंकी, श्री शिव जायसवाल, श्री मदन गोपाल साहू, श्री बद्री वस्त्रकार, श्री गिरधारी रजक, श्री गणेश राम, श्री आकाश, श्री जुगल पालीवाल, श्री मनोज सिंह, श्री आशीष सूर्यवंशी, श्री बसंत बैरागी, श्री सत्यम सिंह, श्री श्याम यादव, श्री लीला राम पटेल, श्री रजनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विभिन्न संगठनों का सहयोग

 

 

कार्यक्रम में जिला पेटी टेक्स संघ के जिलाध्यक्ष श्री शत्रुघन राठौर, कार्यकर्ता श्री बलदेव दिवान, श्री मिलन कंवर, श्री भजन कंवर, श्री श्याम यादव, श्री प्रमोद यादव, श्री अनिल डनसेना आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जिला चिकित्सालय के मुखिया डॉ. एस.एन. केशरी, मेडिकल कॉलेज के डीन एवं समस्त कर्मचारीगण का विशेष सहयोग रहा।
मानवता की मिसाल

 

 

इस रक्तदान शिविर में प्राप्त रक्तदान से कई रोगियों को तत्काल सहायता पहुंचाई गई। इससे समाज में मानवता और सेवा की मिसाल कायम हुई। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का यह आयोजन सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को सार्थक करता है और संगठन की समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.