October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा कार्यकर्ताओं का सामूहिक जन्मदिन उत्सव, पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 20 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। तुलसी नगर उद्यान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जन्मदिवस समारोह आयोजित कर आपसी एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पार्षद युगल कैवर्त, श्रीमती स्मिता सिंह, सरजू अजय एवं प्रमोद साहू का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चूँकि 17 से 20 सितंबर तक लगातार जन्मदिन पड़ने से सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और मंगलकामनाएं दीं।


समारोह की विशेषता यह रही कि जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं और सभी जन्मदिन मनाने वालों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से संगठन में पारिवारिक माहौल और भाईचारे की भावना प्रगाढ़ होती है। जन्मदिन के साथ पौधारोपण को जोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा देने वाला कदम है।
👉 समारोह में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.