June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से गूंजा आदर्श उद्यान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 20 सितंबर। सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा तुलसी नगर स्थित आदर्श उद्यान में आज “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान की अनूठी मिसाल बना। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, स्मिता सिंह, कविता सोनी, पार्षद युगल किशोर, राहुल शुक्ला, परविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण करते हुए स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संकल्प लिया।


महापौर संजू देवी राजपूत का संबोधन
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि –
“माँ के नाम पर एक पौधा लगाना सबसे पवित्र कार्य है। जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार वृक्ष भी जीवन का आधार हैं। यह अभियान मातृभक्ति और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत संगम है। आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है, और इस दिशा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है।”


भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का संबोधन
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि –
“पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करना है।”
“एक पेड़ माँ के नाम अभियान मातृभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देता है।”
“हम सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि हर वर्ष माँ के नाम पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल करेंगे।”
वक्ताओं ने कहा कि यह पहल केवल भावनात्मक जुड़ाव ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण देने का सार्थक कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की सुरक्षा व संरक्षण का व्रत लिया। 🌱

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.