August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा के तहत नशा मुक्ति मैराथन, महापौर संजू देवी राजपूत रहीं मुख्य अतिथि

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज घंटाघर ओपन थिएटर में समाज कल्याण विभाग कोरबा द्वारा नशा मुक्ति मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है, इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को इसके विरुद्ध अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने युवाओं और स्कूली छात्रों को नशे से दूर रहने और स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर स्कूली छात्रों और युवाओं को नशे से होने वाली घातक बीमारियों, मानसिक परेशानियों एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी विस्तार से दी गई। यह स्पष्ट किया गया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। तत्पश्चात महापौर संजू देवी राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति मैराथन का शुभारंभ किया। इस मैराथन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “नशा मुक्त समाज” का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, उप समाज कल्याण अधिकारी हरीश सक्सेना, मुकेश दिनकर, खेल अधिकारी राम कृपाल साहू, निगम सफाई प्रभारी संजय तिवारी, शनि लाल साहू, जावेद अख्तर, दीपक यादव सहित अनेक अधिकारीगण, समाजसेवी और नागरिकगण उपस्थित रहे।
👉 यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रहा, जिसने युवाओं और समाज को नशा मुक्ति की दिशा में जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.