August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफर्म कार्यशाला संपन्न

1 min read

जन-जन के जीवन को आसान बनाएगा जीएसटी सुधार – मुख्यमंत्री साय

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर कार्यशाला आहूत की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में जो सुधार किए गए हैं, वह देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण, इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे। पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय को टैक्स फ्री किया गया। अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखने, सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है। श्री साय ने कहा कि नये सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा होगा – जोशी

भाजपा सांसद और आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक सी.पी. जोशी ने जीएसटी कर-सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार इस बात के लिए भी व्यक्त कर रहा है कि जीएसटी रिफॉर्म्स करके देश की जनता को बहुत बड़ी राहत देने का काम श्री मोदी ने किया है। चार टैक्स स्लैब को घटाकर दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिला और युवा उद्यमियों के लिए सम्मेलन से लेकर अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं। आने वाले तीन महीनों में इन कार्यक्रमों को प्रदेश, जिला और मण्डल की टोलियाँ मूर्तरूप देने का काम करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत को विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा करेगा। इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर इससे देश का हर नागरिक जुड़े, यह हमारा लक्ष्य है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी को लेकर भाजपा देशभर में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर तक कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है।

भारत की योग और आयुर्वेद को दुनिया भर के लोगों ने स्वीकारा – किरण देव

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि एक आत्मनिर्भर देश में नागरिक अपने देश के उत्पादों को विशेष महत्व देता है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार ने देश की आर्थिक विकास योजनाओं के संबंध में उपयोग किया और लोकप्रिय बनाया। मोदी सरकार की विश्व अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने और अधिक कुशल, प्रतिस्पर्धी और लचीला बनाने के लिए लगातार देश में निर्मित वस्तुओं का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करना है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को देश में निर्मित वस्तुओं की खरीदी कर पूरा करना है। भारत दुनियाभर में अपनी योग और आयुर्वेद के नाम से जाना जाता है। श्री देव ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हमें पहले छत्तीसगढ़ को समृध्द और विकसित बनाना है।

हमें अपने दैनिक जीवन स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए – रूपकुमारी चौधरी

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की प्रदेश संयोजक एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत कोविड-19-महामारी के समय हुई थी। दुनिया में जब कोविड-19 ने तबाही मचा रखी थी तब भारत में स्वदेशी टीके का निर्माण करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया गया। मात्र 9 महीने में दो-दो कॉविड के वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी भारत देश में निर्मित हुआ तब से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना की शुरुआत हुई। श्रीमती चौधरी ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता अपने दैनिक जीवन स्वदेशी वस्तुओं का करेंगे को भारत को आत्मनिर्भर देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।

जीएसटी में हुए सुधारों से नागरिकों का जीवन बेहतर और सरल होगा – यशवंत जैन

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जीएसटी रिफॉर्म्स अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने कहा कि स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से जिन व्यापक आर्थिक सुधारों का संकल्प व्यक्त किया था, जीएसटी काउंसिल का ताजा निर्णय उन संकल्पों की पूर्ति कि दिशा में उठाया गया क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा। इन सुधारों से नागरिकों का जीवन बेहतर और सरल होगा। केंद्र सरकार द्वारा लिया गया जीएसटी नेक्स्ट जनरेशन से जुड़ा निर्णय स्वर्णिम फैसला है। इस फैसले से समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। समाज के समग्र विकास और आर्थिक ढाँचे को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं और यह निर्णय राष्ट्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। श्री जैन ने कहा कि हमें जीएसटी से होने वाले फायदे को लोगों को बताना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गांव, गरीब एवं किसान सबकी चिंता करने वाले है।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन हरपाल सिंह भामरा ने किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.