October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांचीपुरम से कोरबा पहुँची माता कामाक्षी देवी की अखण्ड ज्योति, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 19 सितम्बर। श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण वातावरण में शुक्रवार को तमिलनाडु के कांचीपुरम से 1700 किलोमीटर की लंबी यात्रा कर माता कामाक्षी देवी की शक्ति रूपी अखण्ड ज्योति कोरबा पहुँची। इस पावन ज्योति को लेकर श्रीमती रुक्मिणी नायर, श्रीमती हार बाई यादव और श्रीमती रेखा सिंह विशेष यात्रा के बाद कोरबा पहुँचीं।
निगम गेट पर हुआ भव्य स्वागत
ज्योति कलश के कोरबा आगमन पर निगम गेट पर बड़ी संख्या में भक्त एकत्र हुए। माता रानी की इस अखण्ड ज्योति का भव्य स्वागत ढोल-नगाड़ों, जयकारों और मंगल गीतों के बीच किया गया। इसके बाद ज्योति कलश को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ बालाजी मंदिर ले जाया गया, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए गए।
सुख-शांति और समृद्धि की कामना
इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की गई। मंदिर परिसर में भक्ति भाव से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता कामाक्षी देवी की अखण्ड ज्योति के दर्शन कर अपने आप को धन्य महसूस किया।
देवपहरी प्रस्थान से पूर्व विश्राम
मंदिर समिति ने जानकारी दी कि 19 और 20 सितम्बर को माता रानी की अखण्ड ज्योति को विश्राम दिया जाएगा। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन के साथ ज्योति कलश देवपहरी के लिए प्रस्थान करेगा।
अनेक गणमान्य और श्रद्धालु रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें कैलाश नाहक, किशोर बटुलिया, राकेश मिश्रा, संजू शर्मा, श्रीमती उमा भारती शराफ, पार्षद ममता यादव, श्रीमती रानी यादव, पूर्व पार्षद दीपक यादव सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रद्धा और आस्था से सम्पन्न यह आयोजन नगरवासियों के लिए गौरव का विषय रहा और सभी ने माता रानी से नगर व क्षेत्र की उन्नति की मंगल कामना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.