August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा 2025: महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में माँ सर्वमंगला मंदिर प्रांगण में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा 2025” कार्यक्रम के तहत कोरबा शहर के माँ सर्वमंगला मंदिर प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित हो रहा है, जिसमें नगर निगम कोरबा के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।


इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, स्वच्छता प्रभारी श्री संजय तिवारी, श्री राघवेंद्र सिंह, पार्षद श्री ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद श्री दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की तथा नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।
महापौर संजू देवी राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि –
“स्वच्छता ही सच्ची सेवा है। हमें अपने घर, मोहल्ले और पूरे शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में निरंतर योगदान देना होगा। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है।”


अभियान का मुख्य उद्देश्य “सुंदर, स्वच्छ एवं स्वस्थ कोरबा” की परिकल्पना को साकार करना है। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वच्छ भारत मिशन” और सेवा पखवाड़ा अभियान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखेंगे और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
👉 माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर से शुरू हुआ यह अभियान न केवल स्वच्छता का संदेश लेकर आया, बल्कि कोरबा के नागरिकों को भी स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा प्रदान की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.