August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उरगा के देवरमाल में नहर में गिरी जेसीबी, घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाली गई – चालक व अन्य की तलाश जारी

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा/उरगा।उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरमाल गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम कनबेरी से अपने निवास सन्डेल लौट रहे जेसीबी ऑपरेटर की मशीन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा और थाना प्रभारी राजेश तिवारी अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद आखिरकार जेसीबी को नहर से बाहर निकाला जा सका। इस कठिन अभियान में अखिलेश सिंह (कोरबा), मयूर पारिक (सरगबुंदिया) और राकेश यादव (सालिहाभाठा) का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।
हालांकि, मशीन बाहर निकलने के बाद उसमें चालक मौजूद नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय चालक सहित अन्य लोग नहर के तेज बहाव में बह गए होंगे। फिलहाल पुलिस और बचाव दल लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि नहर की गहराई और तीव्र जल प्रवाह के कारण राहत एवं बचाव कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहकर प्रशासन की मदद करते रहे और बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद हादसा है। उन्होंने ईश्वर से लापता लोगों की सलामती की प्रार्थना करते हुए ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।
👉 प्रशासनिक अमले और स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से जेसीबी तो बाहर निकाल ली गई है, लेकिन चालक एवं अन्य की तलाश अभी भी जारी है। घटना ने क्षेत्रवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.