October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दर्री मंडल बूथ क्रमांक 14 राजीव नगर स्थित मां शीतला देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान संपन्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 19 सितंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दर्री मंडल के बूथ क्रमांक 14, राजीव नगर स्थित मां शीतला देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का संचालन कोरबा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बूथ क्रमांक 14 स्वच्छता अभियान की प्रभारी श्रीमती प्रियंका मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान में मंडल मंत्री श्रीमती सरोज ठाकुर जी, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती धनबाई निर्मलकर जी, शक्तिकेंद्र सहसंयोजक श्री विजय ठाकुर जी, बूथ अध्यक्ष संतोष प्रजापति जी, पूर्व संयोजक मुकेश श्रीवास जी, श्रीमती भगवती निर्मलकर जी, अरविंद बरेठ जी, मुन्ना कर्ष जी, मुकेश प्रजापति जी सहित बड़ी संख्या में जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां शीतला देवी मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
👉 इस अभियान में कार्यकर्ताओं का उत्साह और सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को स्वच्छ और जागरूक बनाने का सामूहिक प्रयास है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.