August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रायपुर टाउन हॉल में लगी प्रदर्शनी में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां

 

रायपुर, 19 सितंबर 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर के टाउन हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष के ऐतिहासिक और सफलतम कार्यकाल पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती किरण देव ने किया।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले ऐतिहासिक निर्णयों की झलकियां प्रस्तुत की गईं। इसमें स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व ने भारत को नई पहचान दी है। उनकी योजनाओं ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाई है और आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी मोदी जी के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों का जीवंत दस्तावेज है, जिससे नई पीढ़ी प्रेरणा लेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए और प्रदर्शनी का अवलोकन कर गर्व की अनुभूति की।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.