October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा नगर मंडल कोरबा ने मुड़ादाई मंदिर व मुड़ापार तालाब परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोरबा नगर मंडल द्वारा शारदा विहार स्थित मुड़ादाई मंदिर एवं मुड़ापार तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।


स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण और तालाब परिसर की सफाई कर स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री दीदी रितु चौरसिया, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, मंडल महामंत्री रामशंकर साहू, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडे एवं उत्तम जायसवाल, मंडल मंत्री विजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह राजपूत, निंमेंश्वरी पवार, अन्नपूर्णा श्रीवास, उदय श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, नवीन जायसवाल, हेमलाल टंडन, स्मिता सिंह, मिथिलेश पांडे, संगीता साव, सतीश केसरवानी, कविता सोनी, संजय सारथी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई अभियान नहीं बल्कि एक जन-जागरूकता का आंदोलन है, जिससे समाज की सेहत और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घर, गली और मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वच्छ भारत” के संकल्प को सफल

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.