August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हिन्दुत्व हुंकार से गूंजेगा कोरबा: धर्मांतरण, लव जिहाद और गौ-तस्करी के खिलाफ उठेगी प्रचंड ललकार ✦

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। जिले का घंटाघर प्रांगण 21 सितम्बर 2025 को ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब हिन्दू समाज अपनी एकजुटता और शक्ति का परिचय देते हुए धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद और गौ-तस्करी जैसे षड्यंत्रों के खिलाफ प्रचंड हुंकार भरेगा। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विराट आयोजन का नाम “हिन्दुत्व हुंकार” रखा गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता टाइगर राजा सिंह तथा मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब जी रहेंगे। इनके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक श्री सतेंद्र नाथ दुबे, प्रांत मंत्री श्री विभूतिभूषण पांडेय तथा कार्यक्रम अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि –
“हिन्दू समाज अब चुप रहने वाला नहीं है। धर्मांतरण और लव जिहाद हमारी अस्मिता पर सीधा प्रहार है। कोरबा से उठी यह हुंकार पूरे प्रदेश और देश को झकझोर देगी। हिन्दू समाज का धैर्य अब शक्ति में बदल चुका है और जो भी हमारी आस्था के खिलाफ खड़ा होगा उसे करारा जवाब मिलेगा।”
बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी ने भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा –
“लव जिहाद और गौ-तस्करी करने वालों की अब खैर नहीं। घंटाघर से उठी यह ललकार हर हिन्दू घर तक पहुंचेगी और समाज को जागृत करेगी। हिन्दू अब संगठित होकर मैदान में उतर चुका है और हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
कार्यक्रम का विवरण
स्थान: घंटाघर, कोरबा
दिनांक: 21 सितम्बर 2025
समय: दोपहर 3 बजे से
आयोजक: विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, जिला कोरबा
ऐतिहासिक बनने जा रहा है आयोजन
इस कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में समाजजन, युवा और मातृशक्ति के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने आह्वान किया है कि प्रत्येक हिन्दू परिवार से लोग भारी संख्या में उपस्थित होकर इस हुंकार को गगनभेदी बनाएं।
हिन्दू समाज की सुरक्षा, धर्म की रक्षा और अस्मिता की रक्षा का यह उद्घोष न केवल कोरबा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए संदेश साबित होगा। यह आयोजन केवल एक सभा नहीं बल्कि हिन्दुत्व की महाशक्ति का प्रदर्शन और धर्मद्रोहियों को चेतावनी होगा कि अब हिन्दू समाज अपनी अस्मिता पर प्रहार बर्दाश्त नहीं करेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.