October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

350वीं शहीदी शताब्दी नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, गुरु ग्रंथ साहेब के समक्ष माथा टेक कर मांगी जिलेवासियों की खुशहाली की दुआ

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा, 18 सितंबर 2025। सिख पंथ के 9वें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित ऐतिहासिक नगर कीर्तन यात्रा का भव्य आगमन आज कोरबा में हुआ। यह पावन यात्रा 21 अगस्त को गुरुद्वारा डुमरी साहिब (असम) से प्रारंभ हुई थी और विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए आज कोरबा पहुंची। इस अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

नगर कीर्तन यात्रा के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने श्रद्धापूर्वक गुरु ग्रंथ साहेब के समक्ष माथा टेका और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी का बलिदान संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायी है, जिनके आदर्श और शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कमला बरेठ, भाजपा महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मंत्री सतीश झा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नगर कीर्तन में भारी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं के साथ अन्य समाजों के लोग भी शामिल हुए।
गुरुवाणी की अमृतधारा से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो उठा। पंज प्यारेयों की अगुवाई में नगर भ्रमण करती यात्रा का शहरभर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कोरबा के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में संगत ने भक्ति और भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में गुरु साहिब के जीवन संदेशों को आत्मसात किया।
सिख समाज द्वारा आयोजित यह पवित्र यात्रा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के त्याग, बलिदान और भाईचारे की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य लेकर आगे बढ़ रही है। कोरबा में इसका आगमन एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण बन गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.